उत्तर प्रदेश में भीड़ का हंगामा: चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई

झांसी/मऊरानीपुर
यूपी के झांसी में मॉब लिंचिंग जैसा मामला सामने आया है। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ ने दोनों युवकों को घसीट-घसीट कर पीटा। इतना ही नहीं दोनों युवकों के कपड़े भी फाड़ डाले। भीड़ की पिटाई से दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। किसी ने उसकी मदद नहीं कि, उल्टे लोग तमाशा बनकर देखते रहे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन की है। यहां करीब 30 से 35 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों को पीट दिया। भीड़ दोनों युवकों को प्लेटफार्म से घसीटकर पार्किंग एरिया तक ले आई। खास बात यह रही कि अन्य मुसाफिर तमाशा देखने रहे। किसी ने बचाने तक का प्रयास नहीं किया। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मुसाफिर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रहे तभी हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। चोरी के शक में भीड़ दो युवकों पर टूट पड़ी। उनके कपड़े फाड़ दिए। करीब आधे घंटे से अधिक पूरा मामला चलता रहा। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

भीड़ का गुस्सा इतना तीखा था कि कोई उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आया। जबकि कई तो वीडियो बनाते रहे। यहीं नहीं भीड़ प्लेटफार्म से घसीटकर दोनों युवकों को पार्किंग एरिया तक लाई। जहां उनके साथ फिर मारपीट की गई। लोगों को इन दोनों पर चोरी का शक था। हालांकि कोई ऐसा सामान बरामद हुआ। सूचना पर मऊरानीपुर रेलवे पुलिस पहुंची। इस बीच भीड़ गायब हो गई। वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने प्राइवेट में अपना इलाज कराया। रेलवे पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति