5 मिनट की एक्सरसाइज से पाएं स्ट्रेच और यंग गर्दन – झुर्रियाँ अब नहीं आएँगी

अक्सर हम अपने चेहरे का बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि गर्दन की त्वचा सबसे पहले ढीली पड़ना शुरू होती है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 मिनट की आसान नेक एक्सरसाइज आपकी गर्दन की त्वचा को कसकर रख सकती हैं और लकीरों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

क्यों जरूरी है गर्दन की एक्सरसाइज?
गर्दन की त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है और इस हिस्से की मांसपेशियां जल्दी कमजोर पड़ जाती हैं। जब मांसपेशियां कमजोर होती हैं, तो त्वचा भी ढीली पड़नी शुरू हो जाती है। इसके अलावा, आजकल हम घंटों फोन या लैपटॉप पर देखते हुए अपना सिर नीचे रखते हैं, जिसे 'टेक नेक' कहा जाता है। इससे भी गर्दन के आस-पास गहरी लकीरें बन जाती हैं। रोजाना 5 मिनट की एक्सरसाइज इन मांसपेशियों को मजबूत करती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और त्वचा में कसाव लाती है।

5 मिनट का सिंपल एंटी-एजिंग रूटीन
आप ये तीनों एक्सरसाइज कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं। चाहे आप ऑफिस में हों या घर पर आराम कर रहे हों। हर एक्सरसाइज को 10 बार दोहराएं:

'स्काई किस'

    सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
    अपने सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकाएं और छत या आसमान की तरफ देखें।
    अब, अपने होठों को ऐसे सिकोड़ें जैसे आप आसमान को चूमने की कोशिश कर रहे हों। आपको अपनी गर्दन के अगले हिस्से और गले के पास खिंचाव महसूस होगा।
    इस पोजीशन को 5 सेकंड तक रोकें और फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

'साइड स्ट्रेच'

    सीधे बैठें और अपने कंधों को ढीला छोड़ दें।
    धीरे-धीरे अपना सिर दाईं ओर झुकाएं, जैसे आप अपने कान को अपने दाहिने कंधे से छूना चाहते हैं (कंधे को ऊपर न उठाएं)।
    जब आपको गर्दन के बाईं तरफ अच्छा खिंचाव महसूस हो, तो 5 सेकंड के लिए रुकें।
    अब, यही प्रक्रिया बाईं ओर दोहराएं।

'जबड़ा खींचना'

    सीधे बैठें और सामने की तरफ देखें।
    अपने निचले जबड़े को धीरे-धीरे आगे की ओर धकेलें, ताकि आपको अपनी ठुड्डी के नीचे और गर्दन के अगले हिस्से में गहरा खिंचाव महसूस हो।
    5 सेकंड के लिए रुकें और फिर आराम करें।
    यह छोटा सा रूटीन आपकी गर्दन की लकीरों को कम करने में जादुई असर दिखा सकता है। याद रखें, अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाना भी उतना ही जरूरी है, जितना एक्सरसाइज करना।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति