धुंधली WhatsApp स्टोरी से परेशान? ये एक सेटिंग बना देगी HD क्वालिटी

नई दिल्ली

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब आप WhatsApp पर स्टेटस लगाते हैं या फिर Instagram पर स्टोरी या कोई पोस्ट करते हैं, तो वो HD क्वालिटी में दिखने की जगह धुंधली दिखाई देती है? दरअसल ऐसा कुछ डिफॉल्ट सेटिंग्स की वजह से होता है। WhatsApp और Instagram जैसे ऐप्स स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिफॉल्ट सेटिंग्स को लो पर सेट रखते हैं। इस वजह से आप जब WhatsApp पर स्टेटस या Instagram पर स्टोरी लगाते हैं, तो वह बेस्ट क्वालिटी में दिखाई नहीं देती। चलिए फिर डिटेल में समझते हैं कि किन सेटिंग्स को बदल कर आप अपने WhatsApp स्टेटस और Instagram स्टोरीज को बेहतर दिखा सकते हैं।

WhatsApp में बदले ये सेटिंग
अगर आप WhatsApp में बेहतर क्वालिटी के स्टेटस लगाना चाहते हैं, तो

    WhatsApp की सेटिंग्स में जाएं।
    इसके बाद Storage और Data पर टैप करें।
    इसके बाद Upload Quality को HD पर सेट करके सेव कर दें।
    इसके बाद आप जो भी स्टेटस WhatsApp पर लगाएंगे, वो बेहतर क्वालिटी में दिखाई देंगे।

Instagram में बदले ये सेटिंग्स
    Instagram पर बेस्ट क्वालिटी में स्टोरी और पोस्ट शेयर करने के लिए अपनी फ्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
    इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिख रही तीन लाइनों (हैमबर्गर मेन्यू) पर टैप करें।
    इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Media Quality पर टैर करें।
    इसके बाद Upload at highest Quality को ऑन कर दें।

कैमरा सेटिंग्स में बदलाव
ऊपर बताई दो सेटिंग्स को बदलने के बाद जरूरी है कि आप अपने फोन के कैमरा से बेस्ट सेटिंग्स में ही शूट भी कर रहे हों। इसके लिए आप अपने फोन में मौजूद कैमरा की सेटिंग्स पर जाएं।इसके बाद अच्छी फोटो लेने के लिए साइज को 16:9 रेशियो पर सेट कर दें। इसके अलावा फोटो क्लिक करते समय अपने फोन के अनुसार ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल पर पिक्चर क्लिक करें।इसी तरह से वीडियो को भी 4K 30fps या फिर 4K 60fps को चुनें। साथ ही वीडियो में स्टेबलाइजेशन को भी ऑन कर लें। इसके अलावा कैमरा सेटिंग्स में ग्रिड लाइन्स को ऑन करके आप अपने फोटो या वीडियो में सब्जेक्ट को सही जगह पर रख पाएंगे। ये तमाम सेटिंग्स आपको बेस्ट क्वालिटी में शूट करने देती हैं।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति