छठ पर्व की धूम: नहाय-खाय की रस्म के साथ महंगे अगस्त फूल की बिक्री शुरू

पटना 
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाए खाए के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालु छठ महापर्व में सूर्य देव को अर्घ्य देकर मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। चार दिवसीय इस त्योहार में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाती है। इनकी उपासना करना बहुत कठिन माना जाता है। क्योंकि इस व्रत को कठोर नियमों के साथ साथ इसमें 36 घंटे तक निर्जला रहा जाता है। छठी मैया की भक्ति में समर्पण, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व होता है। पटना समेत बिहार के सभी जिलों में छठ को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। छठ को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सज गया है।

नहाय-खाय के साथ बाजार में रौनक
नहाय-खाय के साथ पूरा शहर छठ की भक्ति डूब चुका है। सुबह से ही पटना की सड़कों पर कद्दू, ओल और सुथनी की खरीदारी शुरू हो गई है। पटना के सब्जी बाजारों—बाजार समिति, कदमकुआं, राजेंद्रनगर, बोरिंग रोड और कंकड़बाग में इसकी खरीददारी करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। कद्दू, जो सामान्य दिनों में 25-30 रुपये किलो बिकता था वो आज 50 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। ओल की कीमत 80 से 90 रुपये किलो, जबकि सुथनी 120 से 130 रुपये किलो बिक रहा है। व्रतियों का कहना है कि नहाय-खाय में इन्हीं तीन फलों—कद्दू, ओल और सुथनी—का धार्मिक महत्व है। इनके बिना छठ की शुरुआत अधूरी मानी जाती है।

फलों की खुशबू से सजा पटना
फल को लेकर भी बाजार पूरी तरह से सज गया है। पटना फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद का कहना है कि इस बार छठ से पहले ही कश्मीर और हिमाचल से सेब, नागपुर से संतरा, पंजाब से नाशपाती, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से केला, जबकि हाजीपुर से भी बड़ी खेप आ चुकी है। इसकी वजह से छठ को लेकर लोगों के जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ने वाला है। बाजार में सेब 80 से 120 रुपये किलो, संतरा 40 से 60 रुपये, नाशपाती 100 से 120 रुपये किलो, अनार 110 से 220 रुपये किलो, जबकि पानी वाला नारियल 45-50 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। केला 450 से 700 रुपये प्रति धौद है। पटना में सिर्फ छठ में फलों का करीब 10 से 50 करोड़ रुपये तक होता है। इस बार यह और बढ़ने की उम्मीद है।

कपड़ा, पूजन सामग्री और सजावट में उमड़ा उत्साह
छठ पर फल-सब्जियों के साथ साथ कपड़े, पूजा सामग्री की दुकानों में भी भीड़ उमड़ पड़ी है। व्रतियों के परिवार नए कपड़े, साड़ी, थाली, सूप, डलिया और प्रसाद की टोकरी जैसी चीजें खरीदते दिखे। इसकी वजह से ही दिवाली के बाद भी बोरिंग रोड, कदमकुआं और कंकड़बाग इलाकों में बाजारों की रौनक बरकरार है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति