स्वदेशी मेला की तैयारियों को लेकर आज बैठक आयोजित

बिलासपुर 
सी बी एम डी व स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान मे लगेगा । 
 एक बैठक में स्वदेशी मेला  के कार्यकर्ताओं की बीच विभागवार दायित्वों का वर्गीकरण किया गया। मेला के संयोजक गुलशन ऋषि की अध्यक्षता में बैठक हुई ।इसमें सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किये गए । 

मेला में बिजली,पानी,ट्रेफिक व्यवस्था के सांथ स्वच्छता पर विशेष   ध्यान देने की बात कही गई ।स्वदेशी जागरण मंच के संभागीय संयोजक डॉ सुशील श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सप्ताह भर चलने वाले मेले में लगभग तीन सौ से अधिक दुकाने लगेंगी जिनमें पूरी तरह से स्वदेश में निर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे ।मेला स्थल पर ऑटो एक्सपो सहित मनोरंजन के साधन के रूप में विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही स्थानीय प्रतिभागियों के बीच संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी ।जिसमें चित्रकला,रंगोली वाइस ऑफ़ बिलासपुर इत्यादि प्रतियोगिताये आयोजित होंगी ।

 बैठक में मेले में आमंत्रण हेतु अतिथियों के नाम साथ ही व्यवस्था के निमित्त प्रभारियों की नियुक्ति की गई इस अवसर पर मेला संयोजक गुलशन ऋषि सुब्रत, चाकी,डॉ सुशील श्रीवास्तव,जी आर जगत,अरुणा दीक्षित,सौमित्र गुप्ता,नीता श्रीवास्तव, विजय ताम्रकार, दीप्तीबाजपेई,ज्योतिन्द्र उपाध्याय ,उचित सूद, लता गुप्ता, प्रणव शर्मा अभिजीत मित्रा, जूही जैन , सुशांत द्विवेदी, नारायण गिरी गोस्वामी, चानी, स्वागता, ऋषभ, महर्षि,विवेक सहित स्वदेशी मेला के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति