कुरनूल के बाद तेलंगाना में भी बस पलटी, 20 लोग हुए घायल — यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक लग्जरी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत के एक दिन बाद, शनिवार को हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जाते समय एक प्राइवेट बस पलट गई। बस में सवार सभी 20 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

एक वीडियो में तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में पेड्डा अंबरपेट म्युनिसिपैलिटी के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर बस को दाहिनी ओर पलटा हुआ देखा जा सकता है और बचाव दल उसे घेरे हुए हैं। जिस रेलिंग पर बस टकराई थी वह गिर गई, जिससे पता चलता है कि हादसा कितना भयानक था।
 
तुरंत शुरू हुआ बचाव अभियान
पुलिस, ओआरआर रखरखाव कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर बचाव अभियान शुरू किया। इससे पहले शुक्रवार को हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस में आग लग गई थी, जिसमें 43 लोग सवार थे।

कुरनूल बस हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने कहा, "सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस ने एक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जो बस के नीचे फंस गया। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली जिससे आग लग गई।"

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति