पाकिस्तान की हार के बाद PCB का बड़ा फैसला, फातिमा ब्रिगेड के खाते पर पड़ी रोक

इस्लामाबाद  
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद महिला राष्ट्रीय टीम के हेड कोच मुहम्मद वसीम का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। पाकिस्तान आठ टीमों की प्रतियोगिता तालिका में सातवें स्थान पर रहा, लेकिन अगर बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह आखिरी स्थान पर खिसक सकता है। पाकिस्तान ने कोलंबो में अपने सात मैचों में से चार मैच गंवाए जबकि उसके बाकी तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे।
 
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बात से निराश हैं कि वसीम ने वादे के अनुसार काम नहीं किया। पीसीबी ने पिछले साल वसीम को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका से हार गया था और फिर दक्षिण अफ्रीका में महिला टी 20 विश्व कप के चार मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सका था। सूत्र ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष को यह भी शिकायत थी कि मुख्य कोच अपने रवैये के कारण टीम के अन्य अधिकारियों के साथ सहज नहीं रह पाते हैं।

पीसीबी अगले कुछ दिनों में नए मुख्य कोच की घोषणा कर सकता है और वह एक विदेशी कोच के साथ बातचीत कर रहा है। पाकिस्तान का अभियान टूर्नामेंट में निराशाजनक रहने के बाद कप्तान कप्तान फातिमा सना ने कहा कि टीम के खराब अभियान में मौसम का योगदान रहा। उन्होंने कहा, ''टूर्नामेंट के दौरान हम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बहुत अच्छे थे लेकिन बल्लेबाजी में कमजोर रहे।'' उन्होंने कहा, ''हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी स्थिति में थे लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत हासिल नहीं कर पाए।''

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति