कनाडा के लिए ट्रंप का बड़ा वार: टैरिफ बम गिरा, चेतावनी के साथ कहा- परिणाम भुगतोगे

वाशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आक्रामक व्यापार रुख से हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है कि यदि ओंटारियो प्रांत में चल रहा अमेरिका-विरोधी शुल्क विज्ञापन तुरंत नहीं हटाया गया, तो वह कनाडाई आयात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा देंगे। ट्रंप ने शनिवार को ‘एयर फोर्स वन’ से मलेशिया रवाना होते समय अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “उनका विज्ञापन झूठ पर आधारित है। उन्हें इसे तुरंत हटाना था, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड सीरीज के दौरान इसे प्रसारित कर दिया। इसलिए मैं कनाडा पर इस समय लग रहे शुल्क में 10% की वृद्धि कर रहा हूं।”

ये विज्ञापन बना  विवाद का कारण
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रसारित इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्दों का इस्तेमाल कर अमेरिकी शुल्क नीति की आलोचना की गई थी।ट्रंप को यह कदम “अमेरिका-विरोधी और शत्रुतापूर्ण व्यवहार” लगा। उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ व्यापार वार्ता अब समाप्त कर दी जाएगी। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि यह विज्ञापन सप्ताहांत के बाद हटा दिया जाएगा, लेकिन वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच के दौरान इसे दिखाए जाने से मामला बिगड़ गया।
 
कनाडा-अमेरिका व्यापार पर संभावित असर
कनाडा के तीन-चौथाई से अधिक निर्यात अमेरिका को जाते हैं।हर दिन करीब 3.6 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के माल और सेवाएं सीमा पार करती हैं। ट्रंप के नए शुल्क से कनाडा की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लग सकता है। व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क कब लागू होगा और किन वस्तुओं पर इसका असर पड़ेगा।

रीगन को लेकर विवादित दावा
ट्रंप ने यह भी कहा कि विज्ञापन में रीगन के रुख को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।उन्होंने कहा -“रीगन अमेरिका के हितों की रक्षा के पक्षधर थे, लेकिन इस विज्ञापन में उन्हें शुल्क विरोधी दिखाया गया है, जो पूरी तरह झूठ है।”

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति