दीपु सैनी की चौंकाने वाली वापसी — 13 साल पहले मृत मानकर गंगा में छोड़ा गया युवक अब जिंदा है

बुलंदशहर 
 बुलंदशहर के सूरजपुर टीकरी गांव में 13 साल बाद दीपू नाम का युवक सकुशल अपने घर लौटा है. उसे सांप ने काटा था और मृत समझकर परिजनों ने गंगा में बहा दिया था. दीपू के 'जिंदा' वापस लौटने की खबर इस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

दरअसल, दीपू सैनी नाम का युवक घर वापस लौटा है. 13 वर्ष पहले सांप के काटने के बाद उसे मृत मान लिया गया था. यह घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के सूरजपुर टीकरी गांव की है. दीपू को भूसे की कोठरी में सांप ने काट लिया था. गांव के रिवाज के अनुसार, मृत समझकर उसे गंगा नदी में बहा दिया गया था. कथित तौर पर सपेरों के प्रयासों से वह जीवित वापस लौट आया.

दीपू के पिता सुखपाल सैनी ने बताया कि इलाज के बाद सभी ने उसे मृत घोषित कर दिया था. गांव की महिलाओं और दीपू की मां सुमन देवी की मान्यता थी कि सांप काटने वाले जीवित हो सकते हैं. उधर, सपेरों ने दीपू को गंगा किनारे खोज निकाला और हरियाणा के पलवल स्थित बंगाली बाबा के आश्रम ले गए. इलाज के लिए वे उसे बंगाल भी ले गए, जहां तंत्र-मंत्र की विधा से उसका उपचार हुआ.

परिवार से मिलन

दीपू 6-7 साल बंगाल में रहा, फिर पलवल आ गया. दीपू के परिजनों को जानकारी मिली कि सांप काटने से मृत हुए व्यक्तियों का इलाज पलवल में होता है. तलाश करते हुए वे एक वर्ष पहले पलवल पहुंचे. वहां दीपू उन्हें मिल गया. संतों ने दीपू के कान के पीछे के निशान से उसकी पहचान की पुष्टि की. दीपू ने भी माता-पिता को पहचान लिया. 25 अक्टूबर को पलवल के संत-साधु दीपू को लेकर बुलंदशहर के सूरजपुर टिकरी गांव पहुंचे और उसे परिजनों को सौंप दिया.

क्या है सच्चाई?

दीपू के जिंदा लौटने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इस पर विश्वास कर रहे हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास मान रहे हैं. वहीं, दीपू सैनी ने कहा- "14 वर्ष पहले मेरे को सांप ने काट लिया था. अब मैं अपने परिवार के बीच वापस आ गया हूं. पलवल में मेरा इलाज हुआ था. परिजनों के पास गांव आकर मेरे को बहुत अच्छा लग रहा है."

वहीं, चिकित्सकों ने कहा है कि मृत व्यक्ति जिंदा नहीं हो सकता, यह मेडिकल साइंस में संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि ये हो सकता है कि दीपू मरा ही न हो. या फिर कोई और उसके जगह जीवित होने का दावा कर रहा हो. फिलहाल, जांच के बाद ही असल सच्चाई सामने आएगी. क्योंकि, पूर्व में ऐसे केस सामने आ चुके हैं जिनमें सालों बाद बेटा/पति बनकर लौटा व्यक्ति फ्रॉड निकला.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति