कम कीमत में आएगा धमाकेदार Nothing फोन, नई Glyph लाइटिंग के साथ जानें लॉन्च डेट

नई दिल्ली

Nothing ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर आने वाले बजट फोन Phone (3a) Lite की लॉन्च डेट पर से पर्दा उठा दिया है। यह फोन 29 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे लॉन्च होगा। इस फोन का एक टीजर भी Nothing ने अपने पोस्ट में शेयर किया है। इसमें फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन की झलक दिख रही है, जो कि जानी-पहचानी लगती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में सिंगल ग्लिफ लाइट देखने को मिल सकती है। Nothing अपने इस फोन के जरिए उन लोगों को टार्गेट कर रहा है, जो कम से कम बजट में यूनिक डिजाइन वाला फोन चाहते हैं।

मिलेगी सिंगल ग्लिफ लाइट?
दरअसल Nothing ने अपने पोस्ट में फोन निचला हिस्सा दिखाया है। इसमें दाईं ओर नीचे की तरफ एक छोटा LED डॉट लाइट नजर आ रहा है। Nothing ने इसे Light up the everyday की टैगलाइन भी दी है। शायद Nothing कहना चाहता है कि यह लाइट रोजमर्रा के कामों में मदद करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें अपने पिछले कुछ मॉडल्स की तरह कैमरा या किनारों के चारों ओर कोई LED स्ट्रिप नहीं होगी। इससे साफ है कि यह फोन का बजट वर्जन होगा। हालांकि यहां Nothing की पहचान यानी कि ट्रांसपेरेंट बैक और लाइटिंग सिस्टम बरकरार रखा गया है।

Nothing Phone (3a) Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन
भले अभी Nothing की ओर से Nothing Phone (3a) Lite को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स में इस फोन की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन में *6.77-इंच का FHD+ AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। इसका 8GB+128GB वाला स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकता है। इस फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें 50MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है और साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा भी इसमें दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में Gorilla Glass 5 और IP64 की रेटिंग मिल सकती है।

संभावित कीमत और सॉफ्टवेयर
Nothing के इस बजट फोन में Nothing OS 4.0 मिल सकता है, जो कि Android 16 पर काम करेगा। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इसमें Lock Glimpse जैसे नए फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के ब्लैक और वाइट वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। बात रही इस फोन की कीमत की तो इसे 21,999 रुपये से 23,999 रुपये के बीच लॉन्च किए जाने की संभावना है।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति