साउथ अफ्रीका ने भारत दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड की घोषणा, बावुमा फिर संभालेंगे कप्तानी

केपटाउन

साउथ अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ उसके घर में 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का 27 अक्टूबर (सोमवार) को ऐलान कर दिया गया. टीम में कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है, जो बाईं पि़डली में चोट के चलते पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे थे.

साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज और साइमन हार्मर के रूप में तीन स्पिनर्स को शामिल किया गया है. ये तीनों बल्ले से भी अच्छा योगदान देने में माहिर हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिहाज से ये अच्छी बात है. टीम में कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, वियान मिल्डर और कॉर्बिन बॉश के रूप में पेस विकल्प मौजूद हैं.

पाकिस्तन दौरे पर साउथ अफ्रीकी टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कराया था. लाहौर में खेला गया पहला टेस्ट पाकिस्तान ने 93 रनों से जीता था. फिर साउथ अफ्रीका ने जोरदार कमबैक करते हुए रावलपिंडी टेस्ट मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था. टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में इस सीरीज में एडेन मार्करम ने साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाली थी.

भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. फिर 22 अक्टूबर से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीम्स के बीच दूसरा एवं आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले भी खेले जाने हैं.

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का फुल शेड्यूल
पहला टेस्ट- 14 से 18 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टेस्ट- 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
पहला वनडे- 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे- 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे- 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
पहला टी20- 9 दिसंबर, कटक
दूसरा T20- 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
तीसरा T20- 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा T20- 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां T20- 19 दिसंबर, अहमदाबाद

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति