सुशील कुमार के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी, पुलिस करेगी झज्जर में गिरफ्तारी की कार्रवाई

रोहतक 

पहलवान सागर हत्याकांड में शामिल सुशील पहलवान को झज्जर पुलिस हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में अगले सप्ताह प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने इसकी पुष्टि की है। सितंबर माह में छुछकवास से विशाल उर्फ चोटीवाला बिरोहड़ को संदिग्ध हालत में काबू किया था।

उसके पास से इटली में बनी एक पिस्टल व आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। रिमांड के दौरान उसने पहलवान सुशील को हथियार मुहैया करवाने की बात कबूली थी। आरोपी ने बताया था कि वह अंडर-19 में नेशनल खेल चुका है। साल 2014 में जब वह छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती के गुर सीखने गया तो वहां उसकी मुलाकात सुशील पहलवान से हुई थी। वह सहरावत गौत्र का है और सुशील की पत्नी का गौत्र भी सहरावत है। इसी के चलते उसका सुशील के गांव बापरौला में भी आना-जाना रहता था। सागर हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद सुशील पहलवान को 4 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।

इसके बाद 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुशील की जमानत रद्द की थी। आरोपी विशाल ने पुलिस को बताया था कि मई माह में जब सुशील दिल्ली रोहणी कोर्ट में पेशी पर गया था तो कोर्ट से बाहर उसने एक गाड़ी की तरफ इशारा किया कि उसमें से मेरा नाम लेकर एक पिस्टल और 20 कारतूस ले जाओ। हथियार और गोलियां लाने के बाद वह गांव आ गया था।

इन गोलियों में से एक दर्जन से ज्यादा गोलियां उसने हवाबाजी में फायर कर खराब कर दी थी। बाकी बची गोलियां व पिस्टल उसके पास था। इस मामले में सुशील का नाम सामने आने के बाद उसे झज्जर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए पहले आवेदन किया था। अब पहलवान सुशील को अगले सप्ताह झज्जर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति