कम दाम में बड़ा कमाल: 5000mAh बैटरी के साथ देसी ब्रांड का नया स्मार्टफोन

 

नई दिल्ली

देसी कंपनी लावा ने एक नया स्‍मार्टफोन सिर्फ 6999 रुपये में लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम Lava SHARK 2 4G है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है यह एक 4जी स्‍मार्टफोन है और उन लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में स्‍विच करना चाहते हैं। Lava SHARK 2 4G में 6.75 इंच का बड़ा एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 4 जीबी रैम, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा, 5 हजार एमएएच बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉयड 15 पर चलता है और कंपनी दावा करती है कि यूजर्स को फालतू के ऐप्‍स इसमें प्रीलोड नहीं मिलेंगे।

Lava SHARK 2 4G के प्राइस
Lava SHARK 2 4G के दाम 6999 रुपये हैं। यह सिंगल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी मॉडल की कीमत है।

Lava SHARK 2 4G के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
Lava SHARK 2 4G में 6.75 इंच का एचडी प्‍लस नॉच डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। 4 जीबी रैम वाला यह फोन यूनिसॉक के प्रोसेसर से लैस है और बेसिक टास्‍क आराम से हैंडल कर सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10वॉट की चार्जिंग ऑफर करती है। हालांकि फोन 18 वॉट तक फास्‍ट चार्जिंग के साथ आता है, लेकिन बॉक्‍स में कम पावर का एडप्‍टर मिलता है।

Lava SHARK 2 4G में बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का शूट है। इसकी 4 जीबी रैम को वर्चुअल 4 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। स्‍टोरेज 64 जीबी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और आईपी 54 रेटिंग इसे मिली है यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। इसे दो कलर्स- एक्‍ल‍िप्‍स ग्रे, ऑरोरा गोल्‍ड में लाया गया है। 1 साल का एंड्रॉयड अपग्रेड और 2 साल का सिक्‍योरिटी अपडेट कंपनी की साइड से मिलेगा।

कंपनी दावा करती है कि यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलेगा और कोई ब्‍लोटवेयर इसमें नहीं है। फालतू के ऐप्‍स या ऐड देखने का झंझट नहीं रहेगा। फोन की सेल डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। यह जल्‍द ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्‍ध हो सकता है।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति