Mirzapur The Film में सोनल चौहान शामिल, एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं

मुंबई 

फिल्म 'जन्नत' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान के हिट क्राइम ड्रामा 'मिर्जापुर: द फिल्म' में एंट्री के काफी समय से रूमर्स फैले हुए थे. फाइनली एक्ट्रेस ने खुद ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि उन्हें 'मिर्जापुर: द फिल्म' की नई कास्ट में शामिल किया गया है. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ये खबर शेयर की है. उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए अपनी पोस्ट में मेकर्स का एक लेटर और एक छोटा सा नोट भी लिखा है.

सोनल चौहान की हुई 'मिर्जापुर: द फिल्म' में एंट्री
सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "ॐ नमः शिवाय… अभी भी सिंक कर रही हूं… इतने इनक्रेडिबल और गेम चेजिंग सफ़र का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई. मैं 'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' से जुड़ने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं, और मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि आप सभी यह देखें कि हम पर्दे पर क्या-क्या दिखाने वाले हैं. मुझे 'मिर्ज़ापुर' की दुनिया में लाने के लिए रितेश, फरहान अख्तर, गुरमीत सिंह और एक्सेल मूवीज का शुक्रिया. मैं इस आइकॉनिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं."

अपनी अनाउंसमेंट के साथ, उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट के एक मैसेज की तस्वीर भी पोस्ट कीं, जिसमें लिखा था, “डियर सोनल, हम आपको ‘मिर्जापुर’ की टीम में पाकर एक्साइटेड हैं. आपके द्वारा स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले जादू को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते."

'मिर्जापुर: द फिल्म' स्टार कास्ट
इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से किया है. पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा की वापसी के साथ, यह फिल्म "मिर्ज़ापुर" की कहानी को बड़े पैमाने पर ले जाने और नए किरदारों को पेश करने का वादा करती है. बता दें कि ‘मिर्ज़ापुर: द फिल्म’ साल 2026 में थिएटर में रिलीज होगी. सोनल के शामिल होने से प्रोजेक्ट को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में नए कलाकारों में जितेंद्र कुमार जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं, साथ ही रवि किशन और मोहित मलिक भी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं.

बता दें कि 'मिर्जापुर' सीरीज़ ने प्राइम वीडियो पर अपने तीन सीज़न के ज़रिए एक बड़ा फैंस बेस बनाया है. उत्तर प्रदेश के गढ़ में सत्ता संघर्ष, बदला और राजनीति जैसे टॉपिक ने इसे एक सांस्कृतिक सनसनी बना दिया है, निर्देशक गुरमीत सिंह अब इस मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज़ को फीचर फिल्म में बदल रहे हैं.जो भारत में अपनी तरह की पहली फिल्म होगी. फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्रांत मैसी को छोड़कर ज़्यादातर ओरिजनल स्टार्स कमबैक करेंगे. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने से पहले, यह फिल्म 2026 में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति