योगी को गाली देने का अंजाम! युवती के घर पहुंची भीड़, पुलिस तैनात

गाजियाबाद 
बयानबाजी, बवाल, तमाशा,,,जी हां, एक मुस्लिम लड़की के बयान ने माहौल को ही गरमा दिया,,उसके द्वारा सीएम योगी और सनातन पर दिए गये बयान से हिंदू संगठन का ऐसा गुस्सा फूटा कि सड़कों पर उतरकर तो हंगामा किया ही किया,,बल्कि लड़की के घर पर जाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर भारी बवाल काटा। दरअसल, गाजियाबाद के तुलसी निकेतन की रहने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर बीती 23 अक्टूबर से तेजी से वायरल हो रहा है,,,जिसमें वह योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और हिंदू धार्मिक भावनाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करती हुई नजर आ रही है,,वायरल वीडियो की जांच के बाद थाना टीला मोड़ पुलिस ने फरजाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

लड़की के घर के बाहर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग
वहीं इस घटना के बाद माहौल उस वक्त गरमा गया,,, जब हिंदू संगठन से जुड़े कुछ युवकों ने लड़की के घर के बाहर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रदर्शन किया,,,उसके खिलाफ जमकर हंगामा किया,, वहीं मामले पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं दक्ष चौधरी और साथियों का समर्थन जताते हुए विवादित बयान दिया,, पिंकी चौधरी ने कहा हमने लड़की का दिमाग दुरुस्त करने का काम किया है,, उसकी पिटाई की है,, जो भी योगी या सनातन के विरोध में बोलेगा, उसका यही हाल होगा,, हमें कानूनी प्रक्रिया की कोई चिंता नहीं है। गाय और धर्म के सम्मान में हम मैदान में डटे रहेंगे।

बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है,, एसीपी शालीमार अतुल कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों के विरुद्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी… पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बयान देने वाली लड़की नाबालिग है,, पिछले छह महीने से घर से बाहर रह रही थी,, वायरल वीडियो में दिए गए बयान उसके द्वारा ही रिकॉर्ड किए गए हैं। बहरहाल, एक बयान की वजह से कैसे लोगों की भावनाएं आहत होती है,,और कैसे सोशल मीडिया पर कुछ भी कहने पर इतना बड़ा इश्यू हो जाता है,, इस मामले से समझा जा सकता है,,,लिहाजा, नाराजगी अपनी जगह है,, लेकिन किसी को भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ बात नहीं कहनी चाहिए,,वर्ना अंजाम बुरे होते है,,भुगतने पड़ते हैं,,

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति