भाबीजी’ शो में शिल्पा शिंदे की एंट्री, क्या शुभांत्री को मिलेगा छुट्टी का मौका?

मुंबई 

'भाबीजी घर पर हैं' शो में शिल्पा शिंदे ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि शो आते ही सबका चहीता बन गया था. लेकिन, कुछ बहस बाजी के बाद एक्ट्रेस ने अचानक शो को छोड़ दिया. जिसके बाद उनकी जगह मेकर्स ने शुभांगी अत्रे को बतौर अंगूरी साइन किया. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेकर्स फिर से पुरानी अंगूरी भाबी को शो में वापस लाना चाहते हैं. रिपोर्ट्स तो ये भी है कि शिल्पा शिंदे से इसे लेकर बातचीत चल रही है और हो सकता है कि वो जल्द ही इस शो में दोबारा एंट्री मार लें.

शिल्पा की मेकर्स से बातचीत

 सूत्रों की मानें तो शिल्पा से शो में वापसी की बात चल रही है. ऐसी उम्मीद है कि वो जल्द ही डील हो जाएगी. ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सभी को लगता है कि शो को फिर से नई जान फूंकने की जरूरत है.ये शो 10 साल से सक्सेसफुली रन कर रहा है. चैनल चाहता है कि शो में कुछ नए एलीमेंट्स डाले जाए ताकि 'भाबीजी घर पर हैं' शो में थोड़ा रिफ्रेशमेंट आए. 

मिड दिसंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग

खबरों की मानें तो शो का एक नया सेट तैयार किया जा रहा है. जिससे कि स्टोरीलाइन में कुछ मेजर बदलाव भी देखने को मिलेंगे. कहा जा रहा है कि 'भाबीजी घर पर है शो' 2.0 की शूटिंग दिसंबर के मिड में शुरू हो सकती है.

क्यों छोड़ा था शिल्पा ने शो?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों शिल्पा शिंदे ने इस शो से बीच में अचानक किनारा कर लिया था. शिल्पा शिदें इस शो के बाद हर घर में पहचान बना चुकी थीं. लेकिन, 2016 में अचानक शो को छोड़ दिया जिसके बाद खूब बवाल हुआ था. शिल्पा ने मेंटल टॉर्चर का आरोप लगाया था. जबकि मेकर्स का कहना था कि उनसे एक कॉन्ट्रेक्स साइन कराया जा रहा था कि वो शो के दौरान किसी और सीरियल को साइन नहीं करेंगी. लेकिन उन्होंने पैसे ना देने का और भेदभाव करने का आरोप लगाया.इसके बाद मेकर्स ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा जिसमें अनप्रोशनेल बर्ताव करने की बात कही थी. खास बात है कि शिल्पा भाबीजी के बाद 'बिग बॉस सीजन 11' में दिखी थीं. जिसमें वो जीती थीं. इसके बाद 2023 में शिल्पा ने 'मैडम सर' में कैमियो रोल किया था. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति