योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गन्ने के मूल्य में प्रति क्विंटल ₹30 की वृद्धि

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के अनुसार, अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल होगा, जबकि सामान्य प्रजाति के लिए यह दर ₹390 प्रति क्विंटल तय की गई है. सरकार ने गन्ने के मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की है. इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. योगी सरकार का यह निर्णय किसानों के लिए एक बड़ा उपहार है, जिससे उनकी आय में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी. 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान लगातार मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे. हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के दाम बढ़ाने के बाद यूपी में भी यह मांग तेज हो गई थी. इससे पहले पेराई सत्र 2021-22 में विधानसभा चुनाव से पहले ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई थी.

तब अगैती प्रजाति का मूल्य ₹350 और सामान्य प्रजाति का ₹340 प्रति क्विंटल तय हुआ था. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, पेराई सत्र 2023-24 में अगैती प्रजातियों के मूल्य में ₹20 की वृद्धि हुई थी, जिससे यह ₹370 प्रति क्विंटल हो गया था. 

इससे पहले सीएम योगी ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन 2025-26 (1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) फर्टिलाइजर पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) रेट्स को मंजूरी दे दी है. 

₹37,952.29 करोड़ के बजटीय आवंटन के साथ, खरीफ 2025 की तुलना में लगभग ₹736 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ, यह फैसला किसानों को DAP और NPKS ग्रेड जैसे क्वालिटी फर्टिलाइजर्स की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करता है, वह भी किफायती और स्थिर कीमतों पर. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति