गत चैंपियन टिन्नी गिलिस को हराकर अनाहत सेमीफाइनल में

टोरंटो (कनाडा)
भारत की 17 वर्षीय उभरती खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम की गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त टिन्नी गिलिस को हराकर यहां कनाडा महिला ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गैर वरीयता प्राप्त अनाहत ने मंगलवार की रात को 36 मिनट तक चले क्वार्टर फ़ाइनल मैच में दुनिया की सातवें नंबर की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 3-0 (12-10, 11-9, 11-9) से हराया। यह भारतीय खिलाड़ी वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर है।

यह अनाहत की अपने करियर की सबसे बड़ी और शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ पहली जीत है। वह इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं, जो कि पीएसए टूर सिल्वर लेवल की प्रतियोगिता है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी मेलिसा अल्वेस को हराया था।

अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड की विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी और चौथी वरीयता प्राप्त जीना कैनेडी से होगा। अनाहत ने जीत हासिल करने के बाद कहा, ‘‘मैं वास्तव में उत्साहित हूं और वह (टिन्नी गिलिस) शीर्ष 10 खिलाड़ियों में से एक है और यह पहली बार है जबकि मैं शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराने में सफल रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी तक इस टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने आज सुबह अपने कोच से बात की और उन्होंने कहा कि अगर मैं पिछले दौर की तरह प्रदर्शन करती हूं तो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकती हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की मानसिकता के साथ यहां आई थी और इससे मुझे फायदा मिला।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति