श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर, SA के खिलाफ वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया से अनुपस्थित

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच करते वक्त गिरे श्रेयस अय्यर कम से कम दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. 25 अक्टूबर को सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान आंतरिक चोट लगने के बाद से ही श्रेयस अय्यर हॉस्पिटल में भर्ती हैं.

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को दोबारा एक्शन में लौटने आठ हफ्ते का समय लग सकता है. वह दो महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं. इसका मतलब है कि वह नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनके खेलने में सस्पेंस बरकरार है क्योंकि उन्हें मैच अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा.

राहत की बात ये है कि भारत के वनडे उप-कप्तान की हालत लगातार बेहतर हो रही है. पता चला है कि श्रेयस की तिल्ली में चोट लगने के बाद आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए उन्हें इंटरवेंशनल ट्रांस-कैथेटर एम्बोलाइजेशन से गुजरना पड़ा. यह एक मानक प्रक्रिया है जिसमें धमनी में एक छोटा कैथेटर डाला जाता है और रक्तस्राव वाले क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया जाता है. यह शरीर में कहीं भी रक्तस्राव वाले क्षेत्र को रोकने के लिए किया जाता है. यह प्रक्रिया एक ऑपरेशन थियेटर में इमेज कंट्रोल के तहत की जाती है. यह चोट तब लगी जब श्रेयस ने एलेक्स कैरी का कैच लेने के लिए डाइव लगाई थी.

28 अक्टूबर को बीसीसीआई ने श्रेयस की चोट पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, ‘श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान पेट में गंभीर चोट लगी और आंतरिक रक्तस्राव हुआ. चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और रक्तस्राव तुरंत बंद कर दिया गया उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. श्रेयस की हालत में सुधार हो रहा है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के सलाह से उनकी हालत पर नजर रखेगी.’

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति