क्रिस इवांस बने पापा! कैप्टन अमेरिका और एल्बा बैप्टिस्टा ने स्वागत किया नन्हे मेहमान का

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के 'कैप्टन अमेरिका' उर्फ हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस पापा बन गए हैं। उनके घर में बेबी गर्ल की किलकारियां गूंजी है। वाइफ एल्बा बैप्टिस्टा शादी के दो साल बाद मां बनी हैं। लेकिन किसी को भी उनकी प्रेग्नेंसी की कानोंकान खबर तक नहीं मिली।

हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस और पुर्तगाली एक्ट्रेस एल्बा बैप्टिस्टा एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। 'टीएमजेड' के अनुसार, इस कपल ने 24 अक्टूबर 2025 को मैसाचुसेट्स में अपनी बेटी अल्मा ग्रेस बैप्टिस्टा इवांस का स्वागत किया। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी।

प्रेग्नेंसी का नहीं किया था ऐलान
क्रिस और एल्बा दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान नहीं किया था। हालांकि, महीनों से इसको लेकर अटकलें लग रही थीं।

एल्बा के पिता ने दिया था हिंट
हालांकि, इस साल जून में एल्बा के पिता लुईज बैप्टिस्टा ने एक पोस्ट में जरूर इसका हिंट दिया था। उ्होंने फादर्स डे पर लिखा था, 'बहुत बहुत धन्यवाद प्यारे क्रिस। तुम्हारी बारी आ रही है।'

'वाइफ, बच्चे और परिवार… यही तो चाहिए'
क्रिस लंबे समय से परिवार शुरू करने की इच्छा जता रहे हैं। साल 2022 में 'पीपल पत्रिका' को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, 'यही तो मैं चाहता हूं, वाइफ, बच्चे और परिवार बसाना।' फिर साल 2024 में भी उन्होंने यही बात दोहराई थी।

क्रिस और एल्बा की उम्र में फासला
बता दें कि क्रिस 43 साल के हैं तो एल्बा सिर्फ 28 साल की हैं। दोनों की उम्र में 15 साल का फासला है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति