वीडियो कॉल के झांसे में आई ग्वालियर की लड़की, बड़ा ऑनलाइन धोखा हुआ शिकार

ग्वालियर

 ग्वालियर में एक लड़की को प्यार और शादी का झांसा देकर एक युवक ने बड़ा धोखा दिया। आरोपी ने दोस्ती करके प्यार का इजहार किया, फिर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाया और अब परिवार को अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद लड़की ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

राजस्थान धौलपुर के एक गांव की 19 साल की लड़की ग्वालियर के इंदरगंज थाना स्थित खल्लासी पुरा में किराये के कमरे में रहती है। युवती कॉम्पिटिशन एग्जाम दे रही है, जबकि जॉब भी करती है। साल 2024 में छात्रा की पहचान एक कार्यक्रम में गोविंद पुत्र भूरे पाल निवासी धनेला नूराबाद मुरैना से हुई थी। पहली ही नजर में दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया था। इसके बाद एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। कुछ ही दिन में दोस्ती गहरी हुई और गोविंद ने युवती से कहा कि वह शादी करेगा तो सिर्फ उससे। 24 अप्रैल 2024 को जब युवती घर पर अकेली थी तो गोविंद पहुंचा और यहां उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी, युवती को परीक्षा या जॉब के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा व उज्जैन ले गया। यहां होटल में रखकर कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातार वह अलग-अलग स्थानों पर जिस्मानी संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले जब युवती की दिल्ली में जॉब थी तो आरोपी ने उसे कॉल किया और नहाते हुए वीडियो कॉल करने को मजबूर किया। युवती ने नहाते हुए वीडियो कॉल किया तो आरोपी ने उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और युवती के फैमिली ग्रुप पर शेयर कर दिए।

घटना का पता उस समय लगा जब युवती की मौसी के पास उसका यह अश्लील वीडियो पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने गोविंद से इसका विरोध किया तो वह धमकाने लगा। परेशान युवती ने मंगलवार रात इंदरगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आईटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति