RSS तय कर रही देश के लिए आगे की दिशा, 200 से ज्यादा विशिष्ट हस्तियों को दी श्रद्धांजलि

जबलपुर 
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक 30 अक्टूबर से जबलपुर में शुरू हो गई है. इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित आरएसएस के देश भर के सभी 407 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. यह बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आने वाले साल का कार्यक्रम तय करेगी. इसमें संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी देंगे. इस बैठक मैं यह तय होगा कि संघ को किस तरह घर-घर तक पहुंचाया जाए.

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की बैठक की शुरुआत

जबलपुर के विजयनगर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस बैठक में भारत के कोने-कोने से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी प्रमुख सदस्य शामिल हैं. यह बैठक जबलपुर के विजयनगर में एक 5 एकड़ के प्रांगण में हो रही है. बैठक के लिए अलग-अलग डोम हॉल बनाए गए हैं. गुरुवार सुबह 9:00 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की.

इस बैठक में पूरे देश के राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख 407 कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंच पर केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख और सह कार्यवाहक ही नजर आए जबकि बाकी लोगों की बैठक व्यवस्था नीचे की गई.

फिल्म अभिनेता असरानी सहित 200 से ज्यादा विशिष्ट हस्तियों को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया, '' बैठक की शुरुआत मैं बीते साल देश के 207 से ज्यादा महत्वपूर्ण लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई. इस मौके पर राष्ट्रसेवा सेविका समिति प्रमुख प्रमिला ताई मेढ़े, वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी, गुजरात के पूर्व CM विजय भाई रूपाणी, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, फिल्म अभिनेता असरानी के साथ कई लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.''

संघ बना रहा आगे की रणनीति

RSS के सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र कुमार ने बताया, '' बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के लिए लक्ष्य तय किए जाएंगे. बैठक में देश के विभिन्न परिदृश्यों पर होगी चर्चा की जाएगी. इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे संघ को घर-घर तक पहुंचने वाले जनसंपर्क अभियान का है, जिसके तहत हिंदू सम्मेलन किए जा रहे हैं. इसके साथ ही इस बैठक में सामाजिक सद्भाव पर भी चर्चा होगी. पहले से तय मुद्दों के साथ ही संघ के देश भर से आए महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं प्रचारकों के सवालों पर भी विस्तृत चर्चा होगी. इन सवालों के जवाब संघ प्रमुख देंगे.''

यह बैठक भारत के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन को भी प्रभावित करती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भी संघ का ही अनुषांगिक संगठन है. यहां तक की इस बैठक में तय किए गए मुद्दे ही आगे जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीति तय करता है. इसलिए यह बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है. इसमें जिन मुद्दों पर चर्चा होगी और जिन पर सहमति बनेगी उससे जुड़े हुए घटनाक्रम पूरे देश में देखने को मिलेंगे. इस बैठक के बाद क्या-क्या तय होगा इस पर 1 तारीख को जानकारी दी जाएगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति