PM Kisan Yojana Scam: अपात्र किसानों पर कार्रवाई, सरकार करेगी पूरी रकम की वसूली

नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। प्रदेशभर में 44,040 दंपती ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने गलत जानकारी देकर योजना का दोहरा लाभ उठाया। ऐसे सभी लाभार्थियों की अगस्त महीने से किस्तें रोक दी गई हैं। कृषि विभाग ने अब इनसे रकम की वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।

पीएम किसान सम्मान निधि नारनौल के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि योजना की शर्तों के मुताबिक, किसी एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही दो हजार रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलता है। मगर जांच में पाया गया कि 44,044 दंपती ने गलत जानकारी देकर दोहरा भुगतान प्राप्त किया। विभाग ने निर्णय लिया है कि जिन दंपतियों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उनसे पूरी राशि वापस ली जाएगी। राशि की वसूली के बाद ही भविष्य में योजना का लाभ दिया जाएगा।

नूंह जिला सबसे आगे
दोहरी सम्मान निधि लेने के मामलों में नूंह जिला सबसे आगे है, जहां 7,802 दंपती ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने गलत तरीके से किस्तें लीं। भिवानी में 3,632 और जींद में 3,284 दंपती फर्जीवाड़े में शामिल मिले हैं। इसके अलावा कैथल में 2,870, महेंद्रगढ़ में 2,384 और सिरसा में 2,456 दंपतियों के मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों की प्रदेश और जिला स्तर पर जांच की जा रही है।
 
विभाग की कार्यवाही
नारनौल के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि विभाग फर्जीवाड़े में शामिल दंपतियों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि यदि कोई लाभार्थी अब भी दोहरा लाभ ले रहा है, तो वह स्वयं कार्यालय में आकर जानकारी दे ताकि उसकी किस्त बंद की जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति