SHO भूषण कुमार पर शिकंजा कसने की तैयारी! फिल्लौर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

जालंधर
जालंधर में बाल आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने आज फिल्लौर के पूर्व SHO भूषण कुमार के मामले को लेकर एसएसपी हरविंदर विर्क से मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में SHO के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है।

कंवरदीप सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस की देरी को लेकर एसएसपी से बात की गई है। उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। चेयरमैन ने थाना इंचार्ज द्वारा पीड़िता के साथ हुई घटना की निंदा की और बताया कि यह मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच में देरी को लेकर बड़ी कार्रवाई की जाएगी, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। कंवरदीप सिंह ने माना कि इस मामले में किसी द्वारा SHO को बचाने की कोशिश की जा रही है, जिस कारण जांच धीमी चल रही है। चेयरमैन ने कहा कि पुलिस पीड़िता की सुरक्षा करने में नाकाम रही और SHO के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि SHO की गिरफ्तारी अभी बाकी है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हालांकि उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति