UIDAI का नया नियम: आधार कार्ड अपडेट और बनवाने पर बढ़े चार्ज

अयोध्या
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड के लिए नामांकन और इसमें संशोधन की दरें बढ़ा दी हैं। प्राधिकरण की ओर से नई दरों को एक अक्टूबर से ही लागू कर दिए जाने के कारण अब डाकघरों के आधार सेवा केंद्र पर नए रेट पर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। हालांकि नया आधार कार्ड बनवाना और बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन फ्री रहेगा। अयोध्या मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक हरेकृष्ण यादव ने बताया कि बढ़ी हुईं दरें 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी।

प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि नई दरों के अनुसार अब आधार कार्ड में बायोमेट्रिक संशोधन जैसे नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल व ई-मेल बदलवाने के लिए 75 रुपये देने पड़ेंगे। पहले इसका शुल्क 50 रुपये निर्धारित था। इसी तरह डेमोग्राफिक जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट या आंख की रेटिना में संशोधन कराने के लिए 100 रुपये की जगह 125 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, वेबसाइट से आधार कार्ड का प्रिंटआउट लेने के लिए 30 रुपये के स्थान पर 50 रुपये देने पड़ेंगे।

प्रवर अधीक्षक ने बताया कि जिन लोगों को अपना आधार कार्ड बनवाना हो या संशोधन कराना हो तो वह अपने नजदीकी उपडाकघर या प्रधान डाकघर में संपर्क कर सकते हैं। अयोध्या व अंबेडकरनगर जिले के 52 डाकघरों में यह सेवा उपलब्ध है और इन पर पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त हैं।

ग्राम प्रधान या शिक्षण संस्थाएं भी लगवा सकेंगी शिविर
अयोध्या मंडल के दोनों जिलों के गांवों के ग्राम प्रधान या कोई शिक्षण संस्थान भी अपने यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगवा सकते हैं। मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रवर अधीक्षक को पत्र भेजना होगा। वह उस पर विचार कर शिविर की तिथि का निर्धारण करेंगे और सूचना दी जाएगी। हालांकि डाक विभाग की ओर से शिविर तब ही लगाया जाएगा, जब आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने वालों की संख्या न्यूनतम 50 या इससे अधिक होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति