अजीत डोभाल ने कहा— अब नहीं बची आतंक की जमीन, नक्सलवाद भी ढलान पर

नई दिल्ली 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अंतिम बड़ा आतंकी हमला वर्ष 2013 में हुआ था। सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान में बोलते हुए डोभाल ने कहा, “तथ्य स्पष्ट हैं और उनसे इनकार नहीं किया जा सकता। देश में आतंकवाद को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया गया है। 1 जुलाई 2005 को बड़ा हमला हुआ था और अंतिम घटना 2013 में। इसके बाद, जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ।”
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान दुश्मनों की गतिविधियां जारी रहीं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने कई प्रयासों को नाकाम किया, लोगों को गिरफ्तार किया और विस्फोटक बरामद किए। डोभाल ने बताया कि वामपंथी उग्रवाद भी 2014 की तुलना में अब घटकर सिर्फ 11% क्षेत्रों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा, “ज्यादातर जिले, जिन्हें पहले उग्रवाद प्रभावित घोषित किया गया था। अब सुरक्षित हैं।” एनएसए ने कहा कि भारत ने एक ऐसी ‘डिटरेंस क्षमता’ विकसित की है जो किसी भी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे का उचित जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन के लिए महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले वर्गों की सुरक्षा व सशक्तिकरण बेहद आवश्यक है। डोभाल ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सशक्तिकरण आधुनिक शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।”

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति