कुशीनगर में अवैध सब्जी मंडी बनी सिरदर्द, खड्डा नगर पंचायत में रोजाना लगता जाम

कुशीनगर 
नगर पंचायत खड्डा के रानी लक्ष्मी प्रतिमा के समीप सोहरौना रेलवे क्रॉसिंग–जलकल रोड पर प्रतिदिन सुबह भारी जाम की समस्या देखने को मिल रही है। अवैध रूप से लगाई जा रही सब्जी मंडी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।

सुबह के समय जब स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी तथा आम नागरिक इस रास्ते से गुजरते हैं, तो जाम की स्थिति के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के किनारे अनधिकृत रूप से सब्जी मंडी लगाने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और इस मार्ग से अवैध सब्जी मंडी को हटवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति