Jannik Sinner का धमाल: शेल्टन पर जीत के साथ पेरिस मास्टर्स सेमीफाइनल में एंट्री

पेरिस 
पेरिस मास्टर्स में जैनिक सिनर ने बेन शेल्टन पर 6-3, 6-3 से शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिनर विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। शेल्टन पर लगातार सातवीं जीत के साथ सिनर ने पहली बार पेरिस सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 24 वर्षीय सिनर अब तीसरे वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे, जिन्होंने तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में दो मैच प्वाइंट बचाकर डेनियल मेदवेदेव को शिकस्त दी है। कार्लोस अल्काराज की कैमरन नॉरी के खिलाफ अप्रत्याशित दूसरे दौर की हार ने इतालवी खिलाड़ी के लिए रास्ता खोल दिया है, जो फ्रांस की राजधानी में एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर स्पेनिश खिलाड़ी को पछाड़ सकते हैं।

सिनर ने दूसरे सेट के बीच में कुछ देर के लिए अपनी सर्विस गंवा दी थी, लेकिन जल्द ही नियंत्रण हासिल करते हुए 23 वर्षीय शेल्टन के खिलाफ 70 मिनट से भी कम समय में जीत हासिल की। सिनर ने 'स्काई स्पोर्ट्स' को बताया, "मैं बहुत खुश हूं। यह बहुत ही कठिन मुकाबला था। कई बार उनकी शानदार सर्विस की वजह से आप ज्यादा नियंत्रण में नहीं रहते, लेकिन इस मैच में लगा कि मैं बहुत अच्छा रिटर्न कर रहा हूं। मैंने बहुत मजबूत और आक्रामक खेल दिखाया।"

ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन चैंपियन ने कहा, "मैं इस समय रैंकिंग के बारे में नहीं सोच रहा हूं। यह मेरे खेलने के तरीके का नतीजा है। पेरिस में सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मायने रखता है। यह एक बहुत लंबा सीजन रहा है, जिसमें कुछ बेहतरीन परिणाम मिले हैं। मैं इन परिणामों को कभी कमतर नहीं आंकता।"
सिनर सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे। जर्मन खिलाड़ी ने डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-3, 7-6 (7-5) से शिकस्त दी है।

वहीं, अलेक्जेंडर बुब्लिक ने ऑस्ट्रेलिया के छठे वरीय एलेक्स डी मिनौर को कड़े मुकाबले में 6-7 (5-7), 6-4, 7-5 से शिकस्त देकर अपने पहले मास्टर्स सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 13वीं वरीयता प्राप्त बुब्लिक अपने अगले मुकाबले में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे से भिड़ेंगे। अलियासिमे ने शंघाई मास्टर्स चैंपियन वैलेंटिन वाचेरोट को 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह पक्की की है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति