पॉल्यूशन बना दिल्ली में सबसे बड़ा खतरनाक फैक्टर, सालभर में 17,000 लोगों की मौत

दिल्ली में सालाना 17,000 मौतें प्रदूषण की वजह से, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से भी अधिक घातक

पॉल्यूशन बना दिल्ली में सबसे बड़ा खतरनाक फैक्टर, सालभर में 17,000 लोगों की मौत

हवा की कीमत जानलेवा: दिल्ली में प्रदूषण से हुई मौतें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से भी ज्यादा

नईदिल्ली 

दिल्ली की जहरीली हवा एक बार फिर सुर्खियों में है. इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) की नई रिपोर्ट ने बताया है कि साल 2023 में राजधानी में 17,188 लोगों की मौतें सीधे तौर पर वायु प्रदूषण से हुई. इसका मतलब है कि हर सात में से एक मौत का कारण प्रदूषण रहा.

रिपोर्ट के अनुसार, पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) यानी हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कण अब भी दिल्ली में मौतों का सबसे बड़ा कारण हैं. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के विश्लेषण के मुताबिक, 2023 में दिल्ली में हुई कुल मौतों में से लगभग 15% मौतें सिर्फ प्रदूषण के कारण हुईं.

रिपोर्ट यह भी बताती है कि दिल्ली की खराब हवा पारंपरिक स्वास्थ्य जोखिमों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से कहीं ज़्यादा खतरनाक बन चुकी है.

2023 में दिल्ली में प्रमुख मौतों के अन्य कारण 

    हाई ब्लड प्रेशर: 14,874 मौतें (12.5%)
    हाई ब्लड शुगर (डायबिटीज): 10,653 मौतें (9%)
    हाई कोलेस्ट्रॉल: 7,267 मौतें (6%)
    मोटापा (BMI ज़्यादा होना): 6,698 मौतें (5.6%)

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की हवा साल दर साल ज्यादा जहरीली होती जा रही है. पीएम2.5 स्तर लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तय मानकों से कई गुना अधिक रहता है. प्रदूषण के चलते फेफड़ों की बीमारियां, हृदय रोग, स्ट्रोक और बच्चों में अस्थमा के मामले तेजी से बढ़े हैं.

CREA की रिपोर्ट यह भी कहती है कि प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट (Public Health Crisis) बन गया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दिल्ली को इस खतरे से बचाना है, तो सरकार को विज्ञान-आधारित ठोस नीतियों और सख्त कार्रवाई की जरूरत है, जिसमें औद्योगिक उत्सर्जन पर नियंत्रण, वाहनों से निकलने वाले धुएं पर सख्ती और ग्रीन जोन को बढ़ाने जैसे उपाय शामिल हों.

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में दिल्ली में प्रदूषण से होने वाली मौतों का आंकड़ा और भयावह हो सकता है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति