‘इक्क कुड़ी’ मेरे लिए सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना: शहनाज गिल

मुंबई,

अपनी सादगी, जोश और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री, फिल्म निर्माता शहनाज गिल की पहली फिल्म बतौर निर्माता ‘इक्क कुड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म न सिर्फ उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब भी है। शहनाज का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आगे उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। मीडिया से चर्चा में शहनाज गिल ने कहा, “‘इक्क कुड़ी’ मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है। यह मेरे जीवन का वो सफर है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। इस फिल्म ने मुझे एक कलाकार के साथ-साथ एक निर्माता के रूप में भी परखा है।” बतौर निर्माता अपनी जिम्मेदारी पर बात करते हुए शहनाज ने कहा कि इस नए अनुभव ने उन्हें कई तरह से विकसित किया है।

उन्होंने बताया, “निर्माता बनने के साथ कई जिम्मेदारियां आती हैं कहानी का चयन, पूरी टीम का प्रबंधन और प्रोजेक्ट की दिशा तय करना। जब मैंने ‘इक्क कुड़ी’ की कहानी सुनी, तो मुझे यह इतनी सच्ची और दिल छू लेने वाली लगी कि मैंने तय किया कि इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस करूंगी। यह एक ऐसी कहानी थी जिसे पर्दे पर आना जरूरी था।”शहनाज ने आगे कहा कि उन्होंने इस फिल्म पर एक तरह का ‘दांव’ खेला है और अब वह दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित हैं। अपने करियर में सिंगिंग, एक्टिंग और रियलिटी शो से लेकर अब प्रोडक्शन तक का सफर तय करने वाली शहनाज का कहना है, “अभी तो मैंने शुरुआत की है, अभी तो बहुत कुछ बाकी है।”

उनके अनुसार, हर नया अनुभव कुछ सिखाता है, लेकिन ‘इक्क कुड़ी’ उनके लिए सबसे भावनात्मक प्रोजेक्ट है। शहनाज ने कहा, “मैंने कई बार अलग-अलग क्षेत्रों में नई शुरुआत की, लेकिन इस फिल्म को मैं अपने करियर का सबसे खास और निजी अध्याय मानती हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है।” ‘इक्क कुड़ी’ की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने लिए सही जीवनसाथी की तलाश में है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अमरजीत सिंह हैं।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति