मोबाइल यूज़र्स के लिए खुशखबरी — Google ला रहा है ऐसी स्क्रीन जो बचाएगी ज्यादा बैटरी

Google का नया इनोवेशन! अब बदलेगी मोबाइल स्क्रीन और बढ़ेगी बैटरी लाइफ

मोबाइल यूज़र्स के लिए खुशखबरी — Google ला रहा है ऐसी स्क्रीन जो बचाएगी ज्यादा बैटरी

Google की नई टेक्नोलॉजी से मोबाइल स्क्रीन होगी स्मार्ट, फोन की बैटरी चलेगी घंटों ज्यादा

नईदिल्ली 

Google एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन बैटरी बैकअप मिलेगा. यह फीचर सभी एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा. Google Maps का नया फीचर अभी बीटा वर्जन सामने आया है, जिसमें स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे एडवांस्ड पावर सेविंग मोड तैयार हो रहा है. 

अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स लंबे सफर के दौरान नेविगेशन का यूज करते हैं, जिसकी वजह से स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट्स में बताया है कि गूगल न्यू पावर सेविंग मोड पर काम कर रहा है, जो इस समस्या को दूर कर देगा. 

बीटा वर्जन में हुआ खुलासा, आ रहा है नया पावर सेविंग मोड 

रिपोर्ट्स में बताया कि Android के लिए Google Maps के 25.44.03.824313610 beta वर्जन को ओपेन किया. वहां पर पावर सेविंग मोड के बारे में पता चला. यह अपने आप में बेहद खास है. 

नए मोड के तहत स्क्रीन में होगा बड़ा बदलाव 

गूगल मैप्स पर यूजर्स को एक नया बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल नेविगेशन यूजर इंटरफेस से सभी कलर को रिमूव कर देगा. इसमें यूजर्स को ब्लैंक एंड व्हाइट स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा. 

मोबाइल स्क्रीन पर नजर आएंगे ये खास ऑप्शन 

ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन के ऊपर यूजर को संभावित पहुंचने का समय (ETA), दूरी आदि दिखाई देगी. ऐसे करने से मोबाइल की बैटरी को लंबे समय तक सेव किया जा सकेगा. यह फीचर उन लोगों के लिए यूजफुल होगा, जो लंबी दूरी के लिए गूगल मैप्स पर नेविगेशन देखते हैं. ऐसे में मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है.  

नेविगेशन के लिए यूज होने वाले ऐप्स की लिस्ट में Google Maps टॉप पर है. रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, स्पीड और अन्य डिटेल्स को यह मोबाइल स्क्रीन पर दिखाते हैं. इसमें कई अच्छे फीचर्स और टोल रेट्स की डिटेल्स तक देते हैं. साथ ही आप टोल बचाने के लिए नो टोल रोड्स का चुनाव कर सकते हैं.

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति