भीषण सड़क हादसा बाराबंकी में, 6 की मौके पर मौत, कुल 8 मृतकों की पुष्टि

बाराबंकी 

यूपी के बाराबंकी जिले में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास कल्याणी नदी पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर आठ हो गया है. मंगलवार सुबह लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दो गंभीर घायलों ने भी दम तोड़ दिया. सोमवार रात हुए इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ट्रक और कार की भीषण टक्कर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार की कल्याणी नदी पुल पर आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था. दोनों ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

गंगा स्नान से लौट रहे थे कार सवार
मृतकों में ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला, बालाजी, प्रदीप सोनी, उनकी पत्नी माधुरी सोनी, पुत्र नितिन और नैमिष निवासी फतेहपुर कस्बा शामिल हैं. जबकि इंद्र कुमार और विष्णु शुक्ला ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ा. सभी लोग कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान कर लौट रहे थे. वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की. एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति