आसमान में बढ़ा खतरा! दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट को बीच में ही उतारना पड़ा, जानें क्या हुआ था?

नई दिल्ली
एयर इंडिया की दो अलग-अलग फ्लाइट्स में अचानक तकनीकी खराबी ने यात्रियों को टेंशन में ला दिया। हालांकि एयरलाइन की सतर्कता ने सबको सुरक्षित रखा। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट को भोपाल की तरफ मोड़ना पड़ा, जबकि सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली दूसरी फ्लाइट मंगोलिया के उलानबातार में उतर गई। आइए जानते हैं इन घटनाओं की पूरी कहानी।

कल की शाम दिल्ली से बेंगलुरु की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2487 में अचानक एक संदिग्ध तकनीकी समस्या ने सिर उठाया। क्रू ने कोई रिस्क न लेते हुए फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया। शाम साढ़े छह बजे के करीब प्लेन सुरक्षित उतरा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, “जांच चल रही है। इसमें वक्त लगेगा। हम यात्रियों को खाना-पीना दे रहे हैं और जल्द दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करेंगे।” सभी 150 से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने माफी मांगी और कहा कि सुरक्षा सबसे ऊपर है।

सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली फ्लाइट की मंगोलिया में लैंडिंग
2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI174 में भी यही दिक्कत आई। क्रू ने रिस्क नहीं लिया और मंगोलिया की राजधानी उलानबातार में लैंडिंग कर ली। प्लेन उतरते ही यात्रियों को बाहर निकाला गया। एयर इंडिया ने होटल बुक किए, खाना दिया और इमिग्रेशन पूरा करवाया। अब वैकल्पिक फ्लाइट से सबको दिल्ली भेजा जाएगा। एयर इंडिया के X पोस्ट में लिखा है, “सुरक्षा के लिए डायवर्शन जरूरी था। असुविधा के लिए खेद है।”

दोनों प्लेन की गहन जांच हो रही है। एयर इंडिया का दावा है कि ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं, लेकिन हर बार सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो होता है। यात्रियों का कहना है कि क्रू ने शांति बनाए रखी और पैनिक नहीं होने दिया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति