टीम इंडिया का एशिया कप शेड्यूल जारी, पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मैच 16 नवंबर को

नई दिल्ली 
एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की विनर ट्रॉफी नहीं दी है, लेकिन नए टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. दोहा कतर में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का आयोजन कर रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लीग स्टेज में 3 मैच खेलने वाली है.

वैभव सूर्यवंशी और जितेश शर्मा आएंगे नजर 
टीम इंडिया पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला 16 नवंबर को खेलने वाली है. उससे पहले 14 नवंबर को टीम इंडिया यूएई के खिलाफ खेलेगी. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा. बीसीसीआई ने अपनी जूनियर टीम की कप्तानी जितेश शर्मा को सौंपी है. जितेश मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे हैं. हालांकि सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव बड़ा स्कोर करके खुद का साबित करना चाहेंगे. 
 
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की टीम
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा. 
 
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति