मैट कुहनेमन बोले: अभिषेक शर्मा को रोकना हमारी पहली प्राथमिकता, जानें क्यों मानी चुनौती

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैट कुहनेमन ने भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बेहद कुशल बल्लेबाज करार दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी टीम पांच मैच की टी20 श्रृंखला के बाकी बचे दो मैच में उन्हें जल्दी आउट करने में सफल रहेगी।

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला के मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच में एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद 37 गेंद पर 68 रन की शानदार पारी खेली थी। पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है और शेष दो मैचों में अभिषेक पर काफी कुछ निर्भर है।

बाएं हाथ के स्पिनर कुहनेमन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘उम्मीद है कि जेवियर बार्टलेट या कोई तेज गेंदबाज, बेनी (बेंजामिन) ड्वारशुइस शुरुआती ओवरों में उन्हें आउट करने में सफल रहेगा। अभिषेक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज है और पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करता है। गुरुवार का मैच काफी रोमांचक होगा लेकिन हमें उम्मीद है कि हम उन्हें सस्ते में आउट कर देंगे।’ कुहनेमन ने कहा कि भारत भी अब ऑस्ट्रेलिया की शैली में ही क्रिकेट खेल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसा हम खेल रहे हैं। भारत भी शुरू से ही आक्रामक रवैया अपना रहा है। मुझे लगता है कि बीच के ओवर में विकेट लेना दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति