जन सुराज की सरकार आई तो ये बनेगा मुख्यमंत्री! रितेश पांडेय का बड़ा बयान

करगहर (रोहतास)
इस बार के चुनाव में जन सुराज की सरकार बनी, तो करगहर का लाल मुख्यमंत्री बनेगा। जसुपा के प्रत्याशी रितेश रंजन पांडेय ने जागरण से विशेष मुलाकात में ये बात कही। उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रणेता एवं सूत्रधार प्रशांत किशोर का पैतृक गांव भले ही कोनार है, लेकिन जन्म करगहर में ही हुआ था। क्योंकि उनके पिता डॉ. श्रीकांत पांडेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त कार्यरत थे। प्रशांत किशोर अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो करगहर के अलावा भोजपुरिया समाज के लिए गर्व का विषय बनेगा।

मुझे और प्रशांत किशोर के पास पैसे कमाने की लालसा नहीं बल्कि बिहार का भविष्य बनाने की है। रितेश रंजन ने बताया कि जिस परिवार में एक भी लड़का पढ़ लिखकर अच्छे पद पर पहुंच जाता है उस परिवार का कायाकल्प हो जाता है। रितेश रंजन पांडेय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार अपने बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार के लिए जनसुराज को वोट करें। अपने जीवन की यात्रा की कहानी सुनाते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है।

गीत-संगीत की दुनिया में कदम रखने की कहानी सुनाते हुए बताया कि बनारस में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। उस समय कुछ गीत भी गाते थे। मेरे सुरीली आवाज में ही में गाए गीत को सुनकर दोस्त काफी प्रशंसा करने लगे। इसके बाद बनारस संगीत से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद मुंबई साधारण डिब्बे में आना-जाना शुरू हुआ।

साधारण डिब्बे में चढ़ने के दौरान मुंबई में पुलिस की लाठियां भी खाई है। उसी समय एहसास हुआ कि गरीबी क्या होती है। अच्छे संगीतकार बनने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कई देशों में भ्रमण करने का मौका मिला है।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति