नईमा केस का खुलासा: 5वीं पास महिला की इमाम से शादी, नौकरी करने के बाद हुई हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

मेरठ 

 मेरठ में 17 सितंबर को गंगनहर पटरी के पास एक बुर्का पहने अज्ञात महिला का शव मिला था. अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में महिला के इमाम पति शहजाद और उसके साथी नदीम अंसारी को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह पति द्वारा दूसरी शादी में धोखा देना और पहली पत्नी से मिलने पर रोक लगाना था. 

आपको बता दें कि असम की नईमा यासमीन को जब पति के धोखे (पहले से शादीशुदा और इमाम होने की बात) का पता चला, तो विवाद बढ़ने लगा. इसके बाद शहजाद ने नईमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इसके लिए उसने एक और व्यक्ति को शामिल किया. 

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के चरथावल मस्जिद में इमाम का काम करने वाला शहजाद (सिर्फ 5वीं पास), असम की शिक्षित और मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी नईमा यासमीन से सोशल मीडिया पर मिला. शहजाद ने खुद को कपड़ों का व्यापारी बताया और उससे प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे. 

लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद नईमा, शहजाद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने लगी और उसे उसकी पहली पत्नी से मिलने से रोकने लगी, जिसके कारण शहजाद ने पत्नी को मारने का फैसला किया. 

जूस में नींद की गोलियां, फिर छूरी से गला काटा

हत्या की साजिश के तहत शहजाद ने अपने दोस्त नदीम को ₹12,000 दिए. योजना के मुताबिक, 16 सितंबर को दोनों नईमा को शॉपिंग के बहाने मेरठ लाए. वहां उन्होंने नईमा के जूस में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं. जब वह अर्धबेहोशी की हालत में थी, तो उसे सिवाल खास जंगल के पास खेत में ले गए. 

दोनों आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के अनुसार, वहां नदीम ने रस्सी से उसका गला घोंटा और फिर शहजाद ने छूरी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शहजाद ने गुमराह करने के लिए मुजफ्फरनगर में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. 

हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद, पुलिस टीम को इनाम

मेरठ पुलिस ने पति के इतने दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराने पर शक होने के बाद जब उससे पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई छूरी और रस्सी बरामद कर ली है. एसएसपी विपिन ताडा ने इस सनसनीखेज खुलासे को करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति