रोनाल्डो बोले– मैं अंत के करीब हूँ फुटबॉल लीजेंड के संन्यास पर बढ़ी चर्चा

नई दिल्ली
पुर्तगाल और अल नास्र के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुलासा किया है कि वे जल्द ही फुटबॉल से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि उनका शानदार करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है और जब वह इस खेल को अलविदा कहेंगे, तो यह बेहद भावुक क्षण होगा। रोनाल्डो ने पीयर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड को दिए इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जल्द ही… लेकिन मैं तैयार रहूंगा। यह कठिन होगा, हां, मैं शायद रो भी दूं। मैं एक भावुक इंसान हूं। लेकिन मैंने 25-26 साल की उम्र से ही अपने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी थी, इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं इसे संभाल पाऊंगा।”

दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो ने अब तक अपने करियर में 952 गोल दागे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल के बाद का जीवन वे अपने परिवार और निजी रुचियों को समर्पित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “फुटबॉल में गोल करने का जो एड्रेनालिन होता है, उसकी बराबरी कुछ नहीं कर सकता। लेकिन हर चीज़ की एक शुरुआत होती है और एक अंत भी। अब मैं अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। मैं क्रिस्टियानो जूनियर के साथ रहना चाहता हूं क्योंकि वह अब उस उम्र में है जहां बच्चे कई बार गलतियां करते हैं। माटेओ को भी फुटबॉल बहुत पसंद है।”

रोनाल्डो ने यह भी बताया कि वे अब अपने दोस्तों के साथ पैडल खेल का आनंद ले रहे हैं। रोनाल्डो ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग लिस्बन से की थी। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसी दिग्गज क्लबों के लिए खेला।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ उन्होंने तीन प्रीमियर लीग खिताब और एक चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती, जबकि रियल मैड्रिड के साथ दो ला लीगा और चार चैंपियंस लीग खिताब उनके नाम रहे। 2022 में यूनाइटेड छोड़ने के बाद वे सऊदी अरब के क्लब अल नास्र से जुड़े। हालांकि, वे अब भी मैनचेस्टर यूनाइटेड के परिणामों पर नज़र रखते हैं, क्योंकि उनके पूर्व पुर्तगाली साथी रुबेन अमोरीम अब क्लब के मैनेजर हैं।

रोनाल्डो ने यूनाइटेड के मौजूदा हालात पर कहा, “वह (अमोरीम) अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, लेकिन कोई चमत्कार नहीं कर सकता। टीम में प्रतिभा है, पर कुछ खिलाड़ियों को समझना होगा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड क्या है। यह क्लब अब भी मेरे दिल में है, लेकिन सच्चाई यह है कि वे सही राह पर नहीं हैं। बदलाव की ज़रूरत है — सिर्फ कोच या खिलाड़ियों में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में।” फुटबॉल इतिहास के पांच बार के बैलन डी'ऑर विजेता रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि जब भी वे रिटायर होंगे, यह खेल जगत के लिए एक युग का अंत होगा।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति