राजनीति में ‘थलपति’ की एंट्री: विजय होंगे TVK के मुख्यमंत्री चेहरा

चेन्नई

तमिल फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय को पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही, उन्हें गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार भी दिया गया है। महाबलीपुरम के एक निजी होटल में बुधवार को आयोजित टीवीके की विशेष महासभा की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में विजय अपने ट्रेडमार्क सफेद शर्ट और हल्की दाढ़ी वाले लुक में पहुंचे।

बैठक के दौरान कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें तमिलनाडु की महिलाओं की सुरक्षा, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की बार-बार गिरफ्तारी और मतदाता सूची की विशेष संशोधन प्रक्रिया (SIR) जैसे मुद्दे शामिल थे।

करूर रैली में मारे गए 41 लोगों को दी श्रद्धांजलि
टीवीके महासभा ने अपने प्रस्ताव में कहा विजय सभी वर्गों के लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी 2026 के विधानसभा चुनावों में उतरेगी। उन्हें गठबंधन से जुड़ा हर निर्णय लेने का अधिकार दिया जाता है। बैठक की शुरुआत करूर रैली में हुए स्टांपेड हादसे में मारे गए 41 लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, एक प्रस्ताव में विजय और जनता को टीवीके आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा देने की मांग की गई।

रणनीतिक निर्णय सही समय पर लिए जाएंगे
विजय ने बैठक में कहा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल पार्टी के पक्ष में है, इसलिए आने वाले चुनावों को लेकर रणनीतिक निर्णय समय पर लिए जाएंगे। गौरतलब है कि टीवीके ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। विजय हाल के महीनों में राज्य की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर तीखे हमले कर चुके हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति