नशे की लत ने छीना करियर! पूर्व कप्तान विलियम्स हुए राष्ट्रीय टीम से बाहर

हरारे
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान सीन विलियम्स अब कभी अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की तरफ से नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया है कि नशे की लत के कारण उन्होंने कुछ मैच नहीं खेले थे। जिम्बाब्वे क्रिकेट के अनुसार विलियम्स को राष्ट्रीय टीम से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया है।

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने इस बात की जांच की कि सितंबर में टी-20 विश्व कप क्वालीफाइंग प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर विलियम्स ने अचानक टीम से नाम वापस क्यों ले लिया था। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान विलियम्स ने खुलासा किया कि वह नशे की लत से जूझ रहे हैं और स्वेच्छा से रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरना चाह रहे हैं।’’

ज़िम्बाब्वे ने आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की थी और उसमें जीत हासिल करके अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

विलियम्स ने 2005 में ज़िम्बाब्वे के लिए पदार्पण किया और 20 साल तक अपने देश के लिए खेलते रहे। उन्होंने 24 टेस्ट, 164 एकदिवसीय और 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति