धूमधाम से संपन्न हुआ राज उत्सव का समापन

एमसीबी

जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरे जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, जिसका आज अंतिम दिन रहा।

आज के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और शाल-श्रीफल भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया।

राज्योत्सव के मंच पर जिले के अधिकारी, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान चिरमिरी के नजाकत अली, उनके पिता और भाई को भी सम्मानित किया गया — जिन्होंने पहलगांव में हुए आतंकी हमले में 11 लोगों की जान बचाई थी।

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिय
"छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब हम 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। सन 2000 का छत्तीसगढ़ और 2025 का छत्तीसगढ़ काफी बदल चुका है — चाहे शिक्षा, कृषि या विकास का क्षेत्र हो, हमने बहुत तरक्की की है। आज प्रदेश से भुखमरी समाप्त हो चुकी है, जनता जागरूक हो चुकी है। मैं प्रदेश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।"

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति