सड़क पर चीख-पुकार: ट्राले से टकराई बाइक, दंपति और दो अन्य ने मौके पर ही दम तोड़ा

डिंडौरी शहपुरा
जबलपुर से अमरकंटक मुख्य मार्ग में ग्राम कोहानी देवरी के पास बुधवार की दोपहर ट्राला के पीछे तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित एक 12 वर्षीय भतीजी और एक महिला की भी मौत होना सामने आया है। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। साढे तीन घंटे बाद पुलिस मृतकों की पहचान कर पाई।

जिले के थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर ग्राम कोहानी देवरी से आगे बम बम नाला के पास यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पति पत्नी सहित एक महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचारके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
मृतकों की पहचान नान सिंह पिता बलदेव सिंह परस्ते उम्र 28 वर्ष उनकी पत्नी सरोज पति नान सिंह परस्ते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धनौली चौकी बिछिया जिला डिंडौरी के तौर पर हुई है। मृतकों में चंपा बाई पिता जेठू सिंह वरकड़े उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम शाहदरा थाना कुंडम जिला जबलपुर का नाम भी शामिल है। अस्पताल में जिस बालिका की मौत हुई उसकी पहचान प्रिया परस्ते पिता अनूप परस्ते उम्र लगभग 12 वर्ष के तौर पर की गई है। दुर्घटना करने वाले ट्राला वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 2944 को पुलिस द्वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

वाहन चालक घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। बताया गया कि बाइक में चार लोग सवार होकर बिछिया की ओर से कुंडम की ओर जा रहे थे। ट्राला भी कुंडम की ओर ही जा रहा था।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति