मार्केट में फिर लौटी रफ्तार: तूफानी तेजी से इन 10 शेयरों ने बनाया निवेशकों को मालामाल

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया. सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के साथ ही तूफानी तेजी के साथ भागने लगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex मिनटों में 400 अंक से ज्यादा उछल गया तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 25600 के पार निकल गया. इस बीच शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स, रिलायंस और एसबीआई जैसे स्टॉक्स गदर मचाते हुए नजर आए. 

सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट पर ब्रेक
शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गिरावट पर ब्रेक लगा, तो सेंसेक्स-निफ्टी ने जोरदार शुरुआत की. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,459 की तुलना में उछलकर 83,516 पर कारोबार की शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में ये 400 अंक के आस-पास की तेजी लेकर 83,846 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. एनएसई के निफ्टी इंडेक्स की चाल पर नजर डालें, तो इसने अपने पिछले बंद 25,593 पर कारोबार शुरू किया और फिर अचानक 25,679 तक उछल गया.    

इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी. सेंसेक्स इंडेक्स 519 अंक टूटकर बंद हुआ था, तो वहीं एमएसई के इंडेक्स ने 167 अंक फिसलकर क्लोजिंग की थी.

1296 शेयर ग्रीन जोन में खुले
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी के बीच 1296 कंपनियों के स्टॉक्स ने अपने पिछले बंद के मुकाबले उछाल भरते हुए ग्रीन जोन में ओपनिंग की, तो हीं 1219 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ रेड जोन में खुले. इसके अलावा 251 कंपनियों के शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और इनकी फ्लैट ओपनिंग रही. 

विदेशी बाजारों में तेजी का असर 
भारतीय शेयर मार्केट के लिए विदेशी बाजारों से पॉजिटिव संकेत पहले से ही मिल रहे हैं. ज्यादातर एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी. जापान का निक्केई बीते कारोबारी दिन क्रैश होने के बाद आज 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार करता दिखा, तो साउथ कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग भी ग्रीन जोन में था. 

रिलायंस से एसबीआई तक भागे
शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कैटेगरी में Asian Paints Share (5%), M&M Share (2.60%), Reliance Share (1.60%), Adani Ports Share (1.25%) और SBI Share (1.15%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप में ASTRAL Share (5.30%), Paytm Share (2.80%) चढ़ा था. स्मॉलकैप में Redington Share (12%), CCL Share (11.34%) और RE Ltd Share (10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति