‘छावा’ के बाद विक्की कौशल का नया अवतार: महावतार में परशुराम की भूमिका निभाएंगे

मुंबई 

छावा की सक्सेस के बाद विक्की कौशल अपने नए प्रोजेक्ट में लग गए हैं. उनकी नई फिल्म भी काफी बड़े पैमाने पर आने वाली है जिसके लिए उन्होंने अपनी डाइट से लेकर लाइफस्टाइल में कई बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है. विक्की कौशल जल्द ही स्त्री 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ विष्णु के चिरंजीवी परशुराम पर बनने वाली कहानी में काम करेंगे. इसका टाइटल ‘महावतार’ बताया जा रहा है. एक रिपोर्ट का दावा है कि इस फिल्म के लिए वह शराब-नॉनवेज तक छोड़ देंगे.

इस तरह की खबरें रणबीर कपूर को लेकर भी आई थीं. वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं. पिछले साल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर कपूर श्रीराम का रोल निभाने के लिए अंडा-मांस व शराब से दूर हो गए हैं.

‘महावतार’ के लिए विक्की कौशल का त्याग
अब ‘महावतार’ के लिए विक्की कौशल ने भी कुछ ऐसा ही त्याग किया है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि विक्की कौशिल और अमर कौशिक ने ‘महावतार’ के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वह दर्शकों को एक शानदार कहानी और विजुअल के साथ ग्रैंड एक्सीपीरियंस देना चाहते हैं. एक्टर ने तो ‘महावतार’ के लिए नॉनवेज छोड़ने का भी फैसला लिया है. अगले साल पूजा मुहूर्त के बाद फिल्म पर काम शुरू होगा.
डायरेक्टर ने भी छोड़ा नॉनवेज

सूत्रों ने बताया कि अमर कौशिक ने तो ‘महावतार’ के लिए अभी से खाने-पीने की आदतों में कई बदलाव किए हैं. वहीं विक्की कौशल भी उनसे सहमत है. वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे और भगवान परशुराम के किरदार को पूरी शिद्दत और शक्ति से निभाने के लिए वह भी मांस-मछली और शराब जैसी आदतों से तौबा करेंगे.
कब तक आएगी ‘महावतार’

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘महावतार’ अगले साल अंत तक फ्लोर पर आएगी. उम्मीद की जा रही है कि 2028 तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो. बता दें विक्की कौशल इस वक्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल आएगी. पहला मौका होगा जब ये तिकड़ी पर्दे पर दिखेगी.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति