दिल्ली में भी वोट, बिहार में भी वोट? BJP कार्यकर्ता पर फर्जी मतदान का आरोप, मामला गरमाया

नई दिल्ली 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों के दूसरे दिन आज आम आदमी पार्टी ने भी इसी मुद्दे पर एक खुलासा किया है। आप नेता और दिल्ली के आप संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने दो राज्यों में वोट डाला है। सौरभ का आरोप है कि इस बीजेपी वर्कर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के अलावा आज बिहार के सिवान में भी वोट डाला। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वोट चोरी का सबूत आपके सामने है।
 
सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो की मदद से बताया कि वोट चोरी के सुबूत आपके सामने हैं। भाजपा का एक कार्यकर्ता पहले 05 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालता है। उसके बाद आज 06 नवंबर 2025 वो बिहार के विधानसभा चुनाव में वोट डालता है। दिल्ली के द्वारका में फिर बिहार के सिवान में वोट डाला। SIR के बाद ये गुंजाइश ही नहीं बची कि बाहर किसी राज्य में रहने वाले व्यक्ति का वोट बिहार की वोटर लिस्ट में हो और रह जाए। फिर ये कैसे हुआ? ऐसे कितने भाजपा कार्यकर्ता हैं जो देश के अलग अलग राज्यों से आकर आज बिहार में वोट डाल रहे हैं?

सौरभ भारद्वाज ने इस भाजपा वर्कर की पूरी प्रोफाइल भी बताई। बकौल सौरभ, इस बीजेपी वर्कर का नाम नागेंद्र कुमार है और ये द्वारका विधानसभा में रहते हैं। सौरभ ने नागेंद्र कुमार की फेसबुक प्रोफाइल पर लिखे एक पोस्ट को दिखाते हुए बताया कि इन्होंने 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा में वोट डालने के बाद एक फोटो डाला था। इसके बाद आज की बीजेपी वर्कर की दूसरी फोटो दिखाई जिसमें वह कथित तौर पर बिहार के सिवान में वोट डाल कर आए हैं। आप नेता ने कहा कि अगर इनका नाम SIR में आता तो नाम कट जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति