बिजली के तार चोरी करने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल 
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त के अंतर्गत ग्राम खामापड़वां और छीपाबड़ में बिजली के तार चोरी करने वाले अज्ञात आरोपित के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है।

सहायक प्रबंधक वितरण केन्द्र हरदा श्री अरूण कुमार चंदेले ने बताया कि वितरण केन्द्र हरदा संभाग (दक्षिण) के ग्राम खामापड़वां में 31 अक्टूबर से 01 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 केवी कुल 13 खंबे कुकरावत पंप फीडर के एएएसी रैकुन तीनों तार जिसकी लंबाई लगभग 0.91 किलोमीटर विद्युत लाइन जिसकी कीमत दो लाख, 55 हजार रूपए है, के तार चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी द्वारा पंचनामा तैयार कर 04 नवंबर को थाना सिविल लाइन हरदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना सिविल लाइन हरदा द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सहायक प्रबंधक उपसंभाग खिरकिया श्री बालकृष्ण पल्हेवार ने बताया कि खिरकिया के ग्राम छीपाबड़ में 30 अक्टूबर रात्रि 10 बजे से 31 अक्टूबर 2025 सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 केवी पहट टेपिंग फीडर की 6 स्पॉन जो कि लगभग 2 किलोमीटर एसीएसआर कंडक्टर है, के तार चोरी कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय लाइन कर्मचारी श्री मांगीलाल डाबर से चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी द्वारा पंचनामा तैयार कर 04 नवंबर को थाना छीपाबड़ जिला हरदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना छीपाबड़ जिला हरदा द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति