ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई

फिल्म जगत से एक और दुख भरी खबर सामने आई है।  संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन हो गया है।  वह 81 वर्ष की थीं। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं, आज उन्होंनें अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस लिया। जरीन के परिवार में उनके पति संजय खान और बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं।

कथित तौर पर, संजय और जरीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। उन्होंने 1966 में शादी की थी। उन्होंने तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। इस साल जुलाई में, सुजैन खान ने अपनी मां का 81वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां जरीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए कुछ पलों का एक वीडियो साझा किया।

वीडियो के साथ, सुजैन ने लिखा,- "मां मिया। मेरी मां… आप कितनी अद्भुत मां हैं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी खूबसूरत, सुंदर मां। मैं जो कुछ भी करती हूं और अपने जीवन में जो कुछ भी रचती हूं, वह सब आपके द्वारा मेरे दिल, दिमाग और मेरे साहस को गढ़ने के तरीके से जुड़ा है… मैं आपकी नन्ही परी होने पर बहुत सम्मानित और आभारी हूं… ब्रह्मांड हमेशा आपकी रक्षा करे और आपके प्यार और मुस्कुराहट को फैलाता रहे… आपका यह साल बेहद शानदार हो "।  सुजैन खान की शादी पहले ऋतिक रोशन से हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2000 में शादी कर ली। 2014 में उनका तलाक हो गया। यह पूर्व जोड़ा अपने दो बेटों, रिहान और ऋदान, का साथ मिलकर पालन-पोषण कर रहा है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति