फूटा AI का बुलबुला: अमेरिका में छंटनी की सुनामी, 1.5 लाख लोग बेरोजगार

 नई दिल्ली

अमेरिका (America) में हाहाकार मचा है, लगातार लोगों की नौकरियां जा रही हैं, ट्रंप सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं. वैसे अमेरिका में जिस तरह से आर्थिक संकट गहरा रहा है, उसका असर तमाम देशों पर पड़ने वाला है. 

इतिहास गवाह है कि संकट का पहला सिग्नल शेयर बाजार में मिलता है, और फिलहाल अमेरिकी शेयर बाजार के साथ यही हो रहा है. तगड़ी बिकवाली देखी जा रही है. गुरुवार यानी 6 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में भूचाल सा आ गया. S&P 500 में करीब 1.1% गिरावट दर्ज की गई. Nasdaq इंडेक्स 2 फीसदी तक फिसल गया, Dow Jones में भी करीब 0.8% की गिरावट देखी गई. इससे पहले 5 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी था.

अगर इस गिरावट के कारण ढ़ूढते हैं तो मुख्यतौर पर तीन सामने आते हैं. 

1. AI शेयरों का बुरा हाल: कहा जा रहा है कि Artificial Intelligence (AI) को लेकर जो बुलबुला था, वो अब फटने लगा है. निवेशकों को AI कंपनियों को लेकर चिंताएं सताने लगी हैं. फिर सवाल उठता है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि AI को लेकर 'बुलबुला' जैसा शब्द का इस्तेमाल होने लगा है. 

बड़ी टेक्नोलॉजीज कंपनियां, खासकर AI-थीम वाले शेयरों में हाई वैल्यूवेएशन देखने को मिल रहे हैं, और निवेशक इस बात को लेकर सतर्क हैं कि क्या ये आगे रिटर्न देने में सक्षम रहेंगे. क्योंकि पिछले दो वर्षों में AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार रैली देखी गई, लेकिन ग्रोथ उस हिसाब से नहीं दिख रहा है. 

निवेशकों को डर है कि कुछ बड़ी टेक कंपनियों ने जितना उछाल दिखाया था, वो ग्रोथ में मैच नहीं कर रहा है, यानी Valuation बहुत आगे निकल गया. इसलिए कुछ AI से जुड़ी कंपनियों ने अच्छे नतीजे भी दिए हैं. उसके बावजूद शेयरों में भारी गिरावट देखी गईं. 

2. अमेरिकी कंपनियों में भारी छंटनी: अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आहट से रोजगार संकट बढ़ता जा रहा है, सिर्फ अक्टूबर 2025 में ही अमेरिका में करीब 1.53 लाख लोगों की नौकरियां गईं. यह किसी अक्टूबर महीने में पिछले 20 वर्षों में सबसे अधिक जॉब कटौती है. अब तक साल 2025 में करीब  11 लाख नौकरियों पर कैंची चल चुकी हैं, जो एक वर्ष पहले की तुलना में लगभग 65% अधिक है. 

ये छंटनी सिर्फ एक-दो सेक्टर तक सीमित नहीं हैं, टेक्नोलॉजी, रिटेल, सर्विस सेक्टर, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स समेत कई उद्योग प्रभावित हो रहे हैं. निवेशक अब AI-थीम पर बहुत अधिक भरोसा नहीं कर रहे, इसलिए इस सेक्टर में तगड़ा असर दिखने को मिल रहा है. लागत में बढ़ोतरी और बढ़ते आर्थिक अनिश्चितता के चलते कंपनियां कोस्ट कटिंग पर तेजी से आगे आ रही हैं. AI के आने से कई नौकरियां अब ऑटोमेशन/AI द्वारा ऑपरेट हो रही हैं. 

3. इकोनॉमी पर दबाव: बढ़ती ब्याज दरों की संभावना ने अमेरिका इकोनॉमी दबाव बढ़ा दिया है. अमेरिका पर कर्ज 38 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक हो गया है, और यह अब GDP का लगभग 324% तक पहुंच चुका है. अब अगर अमेरिका समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं देगा, तो सिर्फ आर्थिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां भी तेज़ी से सामने आ सकती हैं. महंगाई बढ़ने का डर भी सताने लगा है. 

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति