क्रिस्टल ने अल्कमार को 3-1 से हराया, इस्माइला सार की शानदार परफॉर्मेंस ने बदला मैच

लंदन
यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग में क्रिस्टल पैलेस ने एजेड अल्कमार को 3-1 से शिकस्त दी। इस्माइला सार इस मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने कुल दो गोल दागे। इस मुकाबले का खाता मैक्सेंस लैक्रोइक्स ने खोला, जिन्होंने मुकाबले के 22वें मिनट गोल दागते हुए क्रिस्टल पैलेस को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद इस्माइला सार (45+7) ने गोल करते हुए टीम को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

इस मुकाबले के 54वें मिनट एजेड अल्कमार की ओर से गोल करते हुए स्वेन मिजनंस ने क्रिस्टल पैलेस की बढ़त आधी कर दी थी, लेकिन तीन मिनट बाद इस्माइला सार ने अपना दूसरा गोल दागते हुए क्रिस्टल को मुकाबले में 3-1 से आगे कर दिया।

इसी के साथ क्रिस्टल पैलेस ने 3 अंक हासिल कर लिए। इस टीम ने अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। वहीं, एजेड अल्कमार को तीन मैचों में सिर्फ 1 जीत मिल सकी है। इससे पहले क्रिस्टल पैलेस को एईके लारनाका के खिलाफ 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। मैक्सेंस लैक्रोइक्स का मानना है कि पिछले मुकाबले में मिली हार ने टीम को वापसी के लिए प्रेरित किया है। लैक्रोइक्स ने ‘टीएनटी स्पोर्ट्स’ से कहा, “हम यह जीत हासिल करने के बाद वाकई बहुत खुश हैं। हम अपने खेल से भी बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि सेलहर्स्ट में हर कोई गोल देखना पसंद करता है।

उन्होंने कहा, “हम वाकई बहुत खुश हैं। एईके लारनाका के खिलाफ हमारी हार थोड़ी दुखद थी, लेकिन हमने मैच से पहले कहा था कि हम इस मुकाबले को जीतकर फैंस को तोहफा देना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हर कोई इसका हकदार है। हमारी टीम इस समय अच्छी स्थिति में हैं। हमने लगातार तीन मैच जीते हैं। हम इससे बहुत खुश हैं। हम जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहते हैं। रविवार को हमारा डर्बी मैच है। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति