अनुष्का शर्मा फिर लौट रहीं एक्टिंग की दुनिया में, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी ‘चकदा एक्सप्रेस’

मुंबई 

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले सात सालों से ज्यादा समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग शुरू कर दी और यह फिल्म 2022 में पूरी होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स अब इस फिल्म को रिलीज करना चाह रहे हैं और इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद, 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के टॉप एग्जीक्यूटिव को लेटर लिखकर इस फिल्म को रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप एग्जीक्यूटिव को पर्सनली लेटर लिखकर पूछा है कि क्या वो इस विवाद से ऊपर उठकर फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। झूलन दी जैसी दिग्गज पर आधारित बायोपिक दर्शकों तक पहुंचने की हकदार है। प्रोडक्शन हाउस का बजट खत्म हो गया। परेशानी और बढ़ गई क्योंकि प्लेटफॉर्म प्रमुखों को प्रोजेक्ट का आकार पसंद नहीं आया, लेकिन यह फिर भी एक अच्छी फिल्म है।

किसकी बायोपिक है 'चकदा एक्सप्रेस'?

'चकदा एक्सप्रेस' के राइट्स फिलहाल नेटफ्लिक्स के पास हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा, 'वुमन्स वर्ल्ड कप की हालिया जीत ने बायोपिक पर फिर से ध्यान केंद्रित कर दिया है। स्ट्रीमर में आंतरिक चर्चा शुरू हो गई है और टीम द्वारा इस महीने अंतिम रूप से फैसला लेने की उम्मीद है, ताकि यह तय किया जा सके कि अतिरिक्त काम के बाद इसे रिलीज किया जा सकता है या नहीं।' जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें 'चकदा एक्सप्रेस' क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है। यह अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच, अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने विराट कोहली से शादी की है और बच्चे होने के बाद वो लाइमलाइट से दूर लंदन में शांत जीवन जी रही हैं।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति